कुसमुंडा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, दुकान के सामने से पार

Must Read

कुसमुंडा, कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विकास नगर कुसमुंडा एसईसीएल शॉपिंग कांप्लेक्स का है, जहां एक दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई।

निगम आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई का अभाव, मुख्यमार्ग सौंदर्यकरण पर खुलेआम अतिक्रमण

दुकान के सामने से बाइक गायब

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार अग्रवाल का विकास नगर कुसमुंडा स्थित एसईसीएल शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकान है। रोज की तरह संतोष कुमार ने अपनी बाइक को दुकान के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब उन्होंने बाइक को देखा तो वह गायब थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना तुरंत कुसमुंडा थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    Latest News

    Holi Action Plan : पुलिस का ‘होली ऑपरेशन’ 800 जवानों का पहरा, 30 चाकूबाज और गुंडे सलाखों के पीछे

    Holi Action Plan , बिलासपुर — न्यायधानी में रंगोत्सव (Holi 2026) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए...

    More Articles Like This