स्वप्नदृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती आज, कोरबा में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर आज कोरबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर रोड स्थित बिसाहू दास महंत स्मृति गार्डन में दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नथूलाल यादव और जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जय सिंह अग्रवाल, विधायकगण, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के योगदान और उनके आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर अनेक वक्ता उनकी जीवन यात्रा और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

    Latest News

    Holi Action Plan : पुलिस का ‘होली ऑपरेशन’ 800 जवानों का पहरा, 30 चाकूबाज और गुंडे सलाखों के पीछे

    Holi Action Plan , बिलासपुर — न्यायधानी में रंगोत्सव (Holi 2026) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए...

    More Articles Like This