म्यांमार में भूकंप का कहर: एक हजार की मौत, हजारों घायल; PM मोदी ने सैन्य प्रमुख से की बात

Must Read

नेपीदा, म्यांमार में भूकंप का कहर : म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए।

रॉयटर्स के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है कि मरने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है, जबकि 2300 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है।

कोयला खदान में गैंगवॉर: दो ट्रांसपोर्टर गुटों की भिड़ंत, रोहित जायसवाल की हत्या से हड़कंप

म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।

भूकंप के बाद भारत ने म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। इसे ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया गया है।

वहीं, पीएम मोदी ने म्यांमार की जनता सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत की। पीएम ने कहा कि करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

    Latest News

    Holi Action Plan : पुलिस का ‘होली ऑपरेशन’ 800 जवानों का पहरा, 30 चाकूबाज और गुंडे सलाखों के पीछे

    Holi Action Plan , बिलासपुर — न्यायधानी में रंगोत्सव (Holi 2026) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए...

    More Articles Like This