कोरबा में कोयला कारोबारी की हत्या,खदान में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, कई लोगो की घायल होने की ख़बर।

Must Read

*कोरबा में कोयला कारोबारी की हत्या,खदान में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, कई लोगो की घायल होने की ख़बर।*

*छत्तीसगढ़ कोरबा*

पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर हुई खूनी झड़प में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खदान पर दबदबे को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हमलावरों ने ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद पाली शहर में आक्रोश फैल गया है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से इस विवाद की जानकारी थी, लेकिन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई। रोहित के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पाली शहर को बंद रखने का ऐलान किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Latest News

    Holi Action Plan : पुलिस का ‘होली ऑपरेशन’ 800 जवानों का पहरा, 30 चाकूबाज और गुंडे सलाखों के पीछे

    Holi Action Plan , बिलासपुर — न्यायधानी में रंगोत्सव (Holi 2026) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए...

    More Articles Like This