Saturday, March 29, 2025

जवानों के वाहन पर IED ब्लास्ट, कई घायल, सड़क पर बड़ा गड्ढा

Must Read

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने STF जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया है। सड़क पर लगी कमांड IED ब्लास्ट की है। हालांकि, धमाके की चपेट में आने से वाहन बाल-बाल बच गया। वहीं सड़क पर करीब 5 फीट गड्ढा हो गया है।

ब्लास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़ने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं एक ड्राइवर को भी चोट आई। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं सभी को मामूली चोट आई है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं, ऑपरेशन खत्म कर जवान पिकअप वाहन से बीजापुर की तरफ लौट रहे थे। गोरला नाला के पास नक्सलियों ने बीच सड़क में पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जैसे ही जवानों से भरा वाहन वहां पहुंचा जंगल की तरफ से नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर दी। गनीमत रही कि पिकअप वाहन ब्लास्ट की चपेट में आने से बच गया।

Latest News

बिलासपुर से PM मोदी का लाइव संबोधन: जानिए क्या होंगे बड़े ऐलान

बिलासपुर लाइव संबोधन: PM मोदी के बिलासपुर कार्यक्रम को LIVE देख सकेंगे। सीएम साय ने कहा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More Articles Like This