“व्हीलचेयर पर भी रहा तो…” – MS Dhoni ने CSK Vs MI मैच से पहले दिया बड़ा बयान, रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम

Must Read

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर हर साल अटकलें लगाई जाती हैं, लेकिन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी धोनी के संन्यास पर सस्पेंस बना हुआ था। इसी बीच, CSK और MI के बीच होने वाले मुकाबले से पहले धोनी ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी और जो कहा, उसने फैंस को खुश कर दिया।

CSK Vs MI मैच से पहले धोनी का बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) मैच से पहले जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा—

“जब तक मैं चाहूं, तब तक CSK के लिए खेल सकता हूं। अगर भविष्य में मुझे व्हीलचेयर पर भी बैठना पड़े, तब भी CSK मुझे एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी।”

धोनी ने आगे कहा—
“CSK मेरी फ्रेंचाइजी है, यह मेरे दिल के बेहद करीब है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहा, तो भी वे मुझे खींचकर मैदान में ले आएंगे।”

क्या IPL 2025 धोनी का आखिरी सीजन होगा?

धोनी के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ वर्षों से हर आईपीएल में यह सवाल उठता रहा है कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? लेकिन इस बार खुद धोनी ने साफ कर दिया कि वह जल्द संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This