जगदलपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Must Read

जगदलपुर। शहर के अग्रसेन चौक क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने वाले हेमंत दास (22 वर्ष) को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अग्रसेन चौक पर आरोपी ने प्रताप गावड़े को पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अग्रसेन चौक में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज धाराएं:

  • धारा 296, 116(1), 351(2) बीएनएस

  • आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद नाग, प्रधान आरक्षक संजीव मिंज, विनोद चांदने और आरक्षक केशव चंद्र, रवि ठाकुर व रवि सरदार का विशेष योगदान रहा।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This