हिंदी साहित्य को मिला गौरव: कवि-कथाकार विनोद शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हिंदी के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी घोषणा आज (शनिवार) नई दिल्ली में ज्ञानपीठ चयन समिति ने की है। छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा।

दरअसल, 1 जनवरी 1937 को राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल पिछले 50 साल से लेखन कर रहे हैं। विनोद कुमार शुक्ल की पहली कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ 1971 में प्रकाशित हुई थी। उनकी कहानी संग्रह पेड़ पर कमरा और महाविद्यालय भी बहुचर्चित है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तेज बारिश, तो कहीं ओलों की बौछार

विनोद शुक्ल के उपन्यास नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में एक खिड़की रहती थी हिंदी के श्रेष्ठ उपन्यासों में शुमार हैं। उनके उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ पर जाने-माने फिल्मकार मणिकौल ने एक फिल्म भी बनाई थी।

    Latest News

    CG NEWS : कलयुगी बेटे की हैवानियत’ पिता को कुल्हाड़ी से काटा, शव पानी टंकी में फेंका और फिर मजे से बिरयानी खाकर सो...

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नशेड़ी बेटे ने...

    More Articles Like This