Saturday, January 17, 2026

धर्मांतरण को लेकर बवाल:प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। विरोध-प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

राजेंद्र नगर चौक स्थित प्रीति भवन में गुरुवार की देर शाम मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। आरोप है कि सभा स्थल पर हिंदुओं को भी बुलाया गया था। यहां समाज के लोगों द्वारा प्रलोभन देकर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों के कार्यकर्ताओं को लगी। तब वो मौके पर पहुंच गए।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This