बस्तर दशहरा को बेहतर बनाने सर्व समाजो ,माझी – चालकी के साथ बस्तर सांसद व बस्तर महाराज ने की बैठक

Must Read

जगदलपुर:- बस्तर दशहरा 2024 को भव्य बनाने आज राजमहल परिसर में बस्तर सांसद महेश कश्यप व बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव ने सर्व समाज के प्रमुखों व मांझी चालकी के साथ बैठक की है।
इस बैठक में दशहरा को ले कर सभी उपस्थित लोगो से राय ली गयी। साथ ही बस्तर दशहरा को भव्य बनाने व इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किस प्रकार से कार्य किया जाये इस विषय पर भी चर्चा किया गया ।
बस्तर सांसद व दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा देश ही नही विदेश में भी अपनी अनोखी छाप छोड़ता आ रहा है। लाखो – कोरोडो लोग बस्तर दशहरा को देखने बस्तर पहुँचते है। इस दशहरा के अनेको रस्मो में अपनी सहभागिता निभाने बस्तर संभाग के अनेको क्षेत्रो से आदिवासी भाई- बहन बस्तर जगदलपुर पहुँचते है। साथ ही इस पूजा विधान में शामिल होने देवी- देवता भी पहुँचते है। इनके ठहरने- रुकने की व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान बस्तर चैम्बर कामर्स, बस्तर परिवहन संघ सहित सर्व समाजो के प्रमुख ,मांझी, चालकी सहित ग्रामीण व शहरवासी मौजूद थे।

Latest News

मुंगेली: अवैध गांजा बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 08 अक्टूबर। जिले में अवैध गांजा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश...

More Articles Like This