**कोरबा: दीपका पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गेवरा खदान से 245 लीटर डीजल चोरी का किया खुलासा**

Must Read

कोरबा। थाना दीपका की पुलिस ने गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने मौके से 245 लीटर डीजल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा और नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम लगातार अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में डीजल चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व गेवरा खदान से डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने में सफल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के 7 डिब्बों में रखे कुल 245 लीटर डीजल को जब्त कर लिया। अब पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

दीपका पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest News

**छत्तीसगढ़: 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में किया गया बदलाव**

*रायपुर, 8 अक्टूबर।** छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य...

More Articles Like This