Saturday, January 17, 2026

“शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 73 अंक टूटा”

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...
नई दिल्ली।  आज 13 मार्च के दिन शेयर बाजार लाल निशान पर क्लोज हुआ। बाजार के मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज हुई। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक लुढ़ककर 73,828 पर क्लोज हुआ। वहीं निफ्टी में भी 73 अंक गिरकर 22,387 पर क्लोज हुआ है।

आज भी शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई थी। लेकिन बंद होते वक्त मार्केट में गिरावट देखी गई।

ये रहें आज के टॉप लूजर और गैनर

आज बीएसई सेंसेक्स में शुरुआत से ही MTNL टॉप गैनर बना रहा। MTNL के शेयर में 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। अभी एमटीएनएल के एक शेयर की कीमत 48.78 रुपये है। इसके अलावा SEPC भी टॉप गैनर की रेस में बना रहा.

इसके अलावा kec, पॉलिसी बाजार, Orch फार्मा और bharat forge आज के टॉप लूजर बन गए हैं।Stock Market Today: कल कैसा रहा शेयर बाजार ?

12 मार्च  यानी कल भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 72 अंक लुढ़ककर 74029 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। एनएसई निफ्टी 27 अंक गिरकर 22470 पर क्लोज हुआ था।

पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में लगातार बिकवाली देखी जा रही है। 11 मार्च को इंडसइंड बैंक सुर्खियों में रहा था. दरअसल इंडसइंट बैंक के शेयर की कीमत 27 फीसदी तक गिरी थी. अभी इसकी कीमत 672.10 प्रति शेयर है। आज में इसके शेयर में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

ऐसा कहा जा सकता है कि अमेरिकी शेयर बाजार में हुई हलचल का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

तीन दिन तक बंद रहेंगे शेयर बाजार?

14 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में होली उत्सव मनाया जाएगा। वहीं कहीं-कहीं ये त्योहार 13 और 15 मार्च को भी मनाया जा रहा है। वहीं होली के कारण देश के तमाम जगह सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। 13, 14 और 15 मार्च को अलग-अलग राज्य में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या कल शेयर बाजार बंद रहेंगे? दरअसल अब आने वाले तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद होने वाले है। कल होली के कारण शेयर बाजार क्लोज रहने वाले हैं। यानि आप इस दिन बीएसई या एनएसई पर ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं।
इसके अलावा 15 और 16 मार्च को भी शेयर बाजार क्लोज रहने वाले हैं।
Latest News

Union Budget 2026 : इतिहास रचने जा रहा शेयर बाजार, रविवार को भी खुलेगा BSE–NSE, जानिए टाइमिंग और वजह

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार के इतिहास में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आमतौर...

More Articles Like This