CG BREAKING: 5 दिन से गायब बच्चे का सिर काटा शव मिला, नरबलि की आशंका

Must Read

बलरामपुर:** वाड्रफनगर ब्लॉक के तोरफा गांव में 10 वर्षीय बच्चे का शव पांच दिन बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है। बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे बरामद हुआ है, और उसके सिर को काटा हुआ पाया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के तोरफा गांव में 10 वर्षीय बालक अपने घर के सामने से पांच दिन पहले अचानक गायब हो गया था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने आस-पास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद, परिजनों ने बलंगी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

आज सुबह बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

पुलिस अधीक्षक राम अवतार ध्रुव ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे नाबालिग के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सभी की प्रार्थना है कि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचकर दोषियों को सजा दिलाए।

Latest News

महिंद्रा थार रॉक्स ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक घंटे में 1.76 लाख लोगों ने की बुकिंग

देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इन दिनों सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. हाल ही में लॉन्च महिंद्रा थार...

More Articles Like This