Cancer: कैसे आसानी से ठीक हो सकता है प्रारंभिक कैंसर? डॉक्टरों ने निकाला गजब का उपाय, सर्जरी की नहीं पड़ेगी जरूरत

Must Read

मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. विवेक सिंघाल ने कहा कि कैंसर के प्रारंभिक अवस्था में एंडोस्कापी से इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि गैस बनना गले में गट्टा पानी का आना सहित अन्य समस्याएं कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों ने लीवर सिरोसिस क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस फैटी लीवर और गॉल ब्लाडर में स्टोन के बारे में भी जानकारी दी।

  1. ग्रेस्ट्रोकान में झारखंड सहित देश भर से पहुंचे 200 गैस्ट्रोइंट्रोलाजिस्ट व गेस्ट्रोसर्जन
  2. चिकित्सकों को पेट की बीमारियों की आधुनिक इलाज की दी जा रही है जानकारी

 कैंसर के प्रारंभिक अवस्था को एंडोस्कापी की मदद से इलाज कर ठीक किया जा सकता है। पहले सर्जरी की जरूरत पड़ती थी। फूड पाइप, बड़ी आंत और पेट के कैंसर में एंडोस्कापी का इलाज सफल है। रोगी की मुश्किलों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

जरूरत हैं कि इसके लक्षण मिलते ही इलाज कराए, लापरवाही न बरतें। इसकी जानकारी मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉ. विवेक सिंघाल ने डोरंडॉ शौर्या सभागार में आयोजित गेस्ट्रोकान-24 में दी।

Latest News

भागवत बोले- हिंदुओं को एकजुट रहना होगा:मतभेद-विवाद को भुलाना होगा; नाम भले ही बाद में आया, लेकिन भारत हिंदू राष्ट्र है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज से...

More Articles Like This