हाजीपुर में बही 95KM दूर मोकामा में जिंदा मिली महिला:24 घंटे गंगा की लहरों से जूझती रही, अकड़ गया था शरीर, बोली-तैरना नहीं जानती

Must Read

बिहार के सोनपुर में गंगा नदी में बही महिला 95 KM दूर मोकामा में मिली, वो भी जिंदा। वो 24 घंटे तक गंगा की तेज धार से खुद को बचाने के लिए जूझती रही। महिला का नाम प्रमिला देवी (60) है।

प्रमिला अपने पति के साथ वैशाली के सोनपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नवरात्र पर गंगा स्नान के लिए गई थी। दोनों नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए और तेज धार में बहने लगे। लगभग 24 घंटे बाद मोकामा में लोगों ने प्रमिला को सही सलामत नदी से निकाल लिया।

वहीं पति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला का कहना है कि कि उसे तैरना नहीं आता है। वो गंगा में बहती चीजों के सहारे खुद को बचाती रही और मोकामा में लोगों ने उसे बचा लिया। पानी में 24 घंटे रहने की वजह से महिला का पूरा शरीर अकड़ गया था।

मोकामा के मेकरा गांव के सोनू पहलवान ने बताया वो गंगा किनारे बैठे थे। अचानक उसे एक महिला के चिल्लाने की आवाज आई। सोनू ने दोस्तों के साथ मिलकर नदी में नाव उतारी और आवाज की दिशा में बढ़ चले।

सोनू पहलवान ने बताया कि महिला गंगा नदी की बीच धारा में बहती जा रही थी। वह बचाने की गुहार लगाकर बेहोश हो गई थी। महिला को किसी तरह गंगा नदी की तेज धारा से खींचकर नाव में चढ़ा लिया। उसका हाथ-पैर पूरी तरह से अकड़ गया था।प्रमिला को गांव में लाया गया। महिला की हालत ठीक नहीं थी। शरीर बुरी तरह अकड़ा हुआ था। गांव की महिलाओं ने तेल मालिश की। डॉक्टर को बुलाया गया। इलाज के बाद अब महिला ठीक है। उसके घर वालों को सूचना दी गई। प्रमिला ने बताया कि गांव के लोगों ने बहुत मदद और सेवा की। महिला के ठीक होने के बाद उसने अपने घर वालों को जानकारी दी। घर वालों हाजीपुर से मोकामा आए प्रमिला देवी को साथ लेकर चले गए।

Latest News

भागवत बोले- हिंदुओं को एकजुट रहना होगा:मतभेद-विवाद को भुलाना होगा; नाम भले ही बाद में आया, लेकिन भारत हिंदू राष्ट्र है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज से...

More Articles Like This