Monday, October 20, 2025

ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, जांजगीर-चांपा में पॉवर प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की जान गई

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले में एक सड़क हादसे में PIL प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। भोजपुर मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए।

ऐतिहासिक संयोग: होली और रमजान के जुमा पर यूपी में मस्जिदें ढकीं, इंदौर में सुरक्षा चाक-चौबंद

चांपा थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक की पहचान बोड़सरा निवासी अजित कुमार साहू (22) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 6 बजे अजित अपनी A शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया है। ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है, परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

Latest News

20 October Horoscope : बड़ी दिवाली पर इन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों से एक अच्छी...

More Articles Like This