Breaking News: सड़क किनारे राखड़ डंपिंग पर आरओ ने जताई नाराज़गी, बालको, CSEB और NTPC को नोटिस जारी

Must Read

कोरबा। बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर हो रही फ्लाई ऐश डंपिंग को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्त नाराजगी जताई है। मंडल ने बालको, CSEB और NTPC को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों तक इस मार्ग पर फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक लगा दी है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय कोरबा द्वारा 1 अक्टूबर 2024 को इस मार्ग का निरीक्षण किया गया, जिसमें जगह-जगह फ्लाई ऐश गिरा हुआ पाया गया। यह पहली बार नहीं है जब फ्लाई ऐश के परिवहन में लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी मंडल ने नियमानुसार परिवहन के निर्देश जारी किए थे, लेकिन लगातार हो रहे उल्लंघन के कारण पर्यावरणीय क्षतिपूति भी लगाई गई थी।

निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि मंडल के निर्देशों और परिवहन हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन नहीं हो रहा है, जो बेहद आपत्तिजनक है। इसके परिणामस्वरूप मंडल ने तत्काल प्रभाव से बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश के परिवहन पर 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2024 तक रोक लगाने का निर्णय लिया है।

मंडल ने संबंधित कंपनियों (DSPM, NTPC, HTPS, Balco) को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि तीन दिनों के भीतर मार्ग से फ्लाई ऐश को साफ किया जाए। साफ-सफाई के बाद ही परिवहन बहाल करने पर पुनर्विचार किया जाएगा। यदि भविष्य में फिर से उल्लंघन की स्थिति पाई जाती है, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण को नियंत्रित करना है, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी।

Latest News

शोरूम में चोरी का पर्दाफाश दो अपराधी मध्य प्रदेश खरगोन से किए गए गिरफ्तार

संवाददाता धीरज मेहरा.छत्तीसगढ़ जगदलपुर एक ही रात में 3 सो रूम में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को...

More Articles Like This