*कोरबा: कन्या आश्रम में 16 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भोजन के बाद मचा हड़कंप*

Must Read

कटोरी नांगोई (कोरबा) – कोरबा जिले के कटोरी नांगोई कन्या आश्रम में भोजन के बाद 16 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से आश्रम में तनाव का माहौल है। सभी छात्राओं को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे आश्रम प्रशासन में अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बीमार छात्राओं को एम्बुलेंस के जरिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सभी छात्राओं का इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

कटघोरा एसडीओपी और कटघोरा पुलिस ने आश्रम में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, सभी छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में कोई खराबी होने के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी होगी।

 

Latest News

बिना ढंके राखड़ परिवहन करने वाले और ओवर लोडेड वाहनों पर की जाए कार्यवाही : कलेक्टर

कोरबा 01 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा...

More Articles Like This