चीन के साथ सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं, हम पूरी तरह से तैयार हैं; सैन्य गतिरोध पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

Must Read

21 दौर की वार्ता पूरी होने के बावजूद सीमा पर भारत और चीन के बीच स्थिति सामान्य नहीं है। हालांकि दोनों ही देश कूटनीतिक माध्यम से मुद्दे को हल करने में जुटे हैं। मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। कूटनीतिक वार्ता जारी है। इसके सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।

  • सेना प्रमुख बोले- सीमा पर स्थिति अभी सामान्य नहीं।
  • हम चाहते हैं कि अप्रैल 2020 वाली स्थिति बहाल हो।

भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध पर मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति स्थिर और संवेदनशील है, लेकिन सामान्य नहीं है।

दोनों देशों के मध्य जुलाई और अगस्त महीने में दो दौर की कूटनीतिक वार्ता भी हो चुकी है। कूटनीतिक वार्ता के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। मगर जमीनी स्तर पर कूटनीतिक फैसले को लागू करना दोनों पक्षों के सैन्य कमांडरों पर निर्भर करता है। सेना प्रमुख मंगलवार को चाणक्य डिफेंस डॉयलॉग को संबोधित कर रहे थे।

Latest News

 फर्जी एसबीआई बैंक चलाने का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का संचालन कर बेरोजगार...

More Articles Like This