*इस वक्त की बड़ी खबर: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बंदूक की गोली लगने से घायल*

Must Read

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में बंदूक की गोली लगने से घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना आज सुबह करीब पौने 5 बजे की है, जब उनकी अपनी ही पिस्टल से मिस फायरिंग हो गई। जानकारी के अनुसार, गोविंदा कोलकाता के एक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे थे। फ्लाइट सुबह 6 बजे थी।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि जब वे अलमारी में पिस्टल रख रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। घायल गोविंदा को तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोली निकाल ली।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उनके प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

Latest News

गौमूत्र पीने पर गरबा में एंट्री: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया समर्थन, कहा- इसमें आपत्ति क्या

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में गरबे को लेकर सियासत जारी है। गरबा स्थल पर गौमूत्र पीकर ही एंट्री...

More Articles Like This