*कोरबा: नगर निगम के कार्यों पर उठे सवाल, ठेकेदारों की परेशानी और गुणवत्ता की चिंता*

Must Read

*कोरबा।** नगर निगम कोरबा इस समय विवादों में घिरा हुआ है, जहां ठेकेदारों की परेशानी उनके लिए भुगतान न होने के कारण बढ़ती जा रही है। वहीं, कुछ ठेकेदार इस स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश में लगे हैं। ताजा मामला शहर के हृदय स्थल घंटाघर का है, जहां निगम द्वारा लगाया गया वाटर फाउंटेन और ‘आई लव कोरबा’ का बोर्ड ठप हो गया है।

कोरोना काल में धरती पर लॉकडाउन से कम हो गया था चंद्रमा का तापमान, वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने कुछ वर्ष पूर्व इस फाउंटेन और बोर्ड का निर्माण करवाया था, लेकिन अब पुनः निर्माण कार्य चल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप है कि वे अपने करीबियों को काम देकर निगम को चुना लगा रहे हैं और कार्य की गुणवत्ता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। इससे साफ है कि जनता के टैक्स का पैसा किस तरह से सदुपयोग किया जा रहा है।

500 के नोटों पर ‘बापू’ के जगह दिखे Anupam Kher, एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखा- कुछ भी हो सकता है!

‘आई लव कोरबा’ का बोर्ड लगाने के लिए ठेकेदार के पास आवश्यक मिक्सचर मशीन और पानी की सुविधा नहीं है। वाटर फाउंटेन में जमा दूषित और गंदे पानी का उपयोग कर हाथों से सीमेंट, बालू और गिट्टी का मसाला तैयार किया जा रहा है। ठेकेदार के पास वाइब्रेटर मशीन भी नहीं है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठते हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि किए गए कार्य कितने वर्षों तक अच्छे रहेंगे।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निगम के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों का जत्था कल रवाना होने वाला है, लेकिन घंटाघर के हालात ने स्वच्छता अभियान की पोल खोलकर रख दी है। सफाई के नाम पर धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है।

नगर निगम द्वारा बनवाए गए रोड की स्थिति भी जनता के सामने है, और वे समझ रहे हैं कि वास्तव में क्या हो रहा है। शहर को सुंदर बनाने के नाम पर निगम की तिजोरी से पैसों की खुली लूट दिखाई दे रही है, जिससे जनता में आक्रोश फैलता जा रहा है।

इस स्थिति पर निगम के अधिकारियों को विचार करने की आवश्यकता है, ताकि नगर की विकास योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकें और जनता के हितों की रक्षा हो सके।

Latest News

सुपोषण की दिशा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

कोरबा 30 सितंबर 2024/ महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले में सुपोषण की दिशा में अच्छा कार्य...

More Articles Like This