Share Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Must Read

आज महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 26,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में गिरावट और 22 में तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट एनएसई के रियल्टी सेक्टर में है।

एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 4.64% की गिरावट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.23% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5.18% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

27 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोंस 0.33% बढ़कर 42,313 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.39% गिरकर 18,119 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 भी 0.13% गिरकर 5,738 पर बंद हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सितंबर को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 1,209.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 6,886.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इससे पहले शुक्रवार, 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड हाई छुआ। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 264 अंक गिरकर 85,571 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 37 अंक गिरकर 26,178 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 20 में गिरावट आई। एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। एनएसई के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.55% की गिरावट देखी गई। तेल और गैस में सबसे ज्यादा 2.37% की तेजी देखी गई।

Latest News

1.60 करोड़ के नकली नोट जब्त, गांधी जी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर से मची खलबली

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में नकली नोटों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसने पूरे शहर में हलचल...

More Articles Like This