MP के मैहर में खड़े डंपर में बस घुसी ​​​​​:9 की मौत, 24 घायल; जेसीबी और गैस कटर से बस काटकर यात्रियों को निकाला

Must Read

मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकरा गई। हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए। इन्हें मैहर, अमरपाटन और सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े बड़े डंपर यानी हाइवा (CG04 NB 6786) से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।

  • लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र (18) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र
  • पांच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
  • अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) गढ़, रीवा
  • प्रवीण रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • प्रमोद रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सुफियान, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (32) बदलापुर, महाराष्ट्र
  • नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, उत्तर प्रदेश
  • शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
  • रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, उत्तर प्रदेश
  • कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • अजय कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहूहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • फिलहाल बाकी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने रविवार सुबह मैहर सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने रविवार सुबह मैहर सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरुआत में समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही एंबुलेंस कई चक्कर लगाती रही। बाद में अन्य एंबुलेंस आईं। कुछ लोगों को पुलिस वाहनों से भी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ ही मौके पर मौजूद लोग भी रेस्क्यू में जुट गए थे।
हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ ही मौके पर मौजूद लोग भी रेस्क्यू में जुट गए थे।
बस पूरी तरह पिचक गई थी, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए थे।
बस पूरी तरह पिचक गई थी, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए थे।
जेसीबी की मदद से बस में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।
जेसीबी की मदद से बस में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
बस इसी हाइवा से टकराई थी। टक्कर के बाद हाइवा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की शिकार बस का नंबर UP72 AT 4952 है। ये प्रयागराज से रीवा होकर नागपुर जा रही थी।
हादसे की शिकार बस का नंबर UP72 AT 4952 है। ये प्रयागराज से रीवा होकर नागपुर जा रही थी।
गैस कटर से बस का गेट काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
गैस कटर से बस का गेट काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को मैहर और सतना के अस्पताल ले जाया गया।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को मैहर और सतना के अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारी।
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारी।

Latest News

*कटघोरा: केंदई रेंज के कोरबी में 39 हाथियों का दल पहुंचा, फसलों को किया नुकसान*

कटघोरा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में एक बार फिर बड़ी संख्या में हाथियों का दल...

More Articles Like This