राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैकिंग स्पर्धा का आगाज आज से, प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 124 टीमें ले रहे हिस्सा

Must Read

महासमुंद। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ द्वारा राज्य स्तरीय अंडर 19 बैडमिंटन रैकिंग स्पर्धा का आयोजन 26 सितंबर दिन गुरूवार से किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ शाम 5 बजे से किया जाएगा। इसी तरह प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे किया जाएगा। शुभारंभ व समापन अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व बैडमिंटन संघ के संरक्षक योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे।

उक्त जानकारी होते जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने आगे बताया कि यह हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी महासमुंद को मिली है। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से कुल 124 टीमें भाग ले रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि स्पर्धा के आयोजन के लिए तैयारी विगत 2 माह से संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा की जा रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 सितंबर को शाम 5 बजे किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे। अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह करेंगे। विशिष्ट अतििथयों में एसपी आशुतोष सिंह, डीएफओ पंकज राजपूत, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे उपस्थित रहेंगे। इसी तरह समापन अवसर के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राइस मिल एसो. के अध्यक्ष पारस चाेपड़ा, जय चोपड़ा, प्राचार्य रिवरडेल स्कूल, साैरभ बाफना जय हिंद काॅलेज महासमुंद, सन्नी लूनिया, प्रलय थिटे, यशवंत चंद्राकर, शैलेंद्र चोपड़ा आदि उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि आयोजन सफल बनाने बैडमिंटन संघ के संरक्षक महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सचिव घनश्याम सोनी, जिला बैडमिंटन संघ के पधाधिकारी कमलेश ध्रुव, गौरव चंद्राकर, अनुप उपासे, देवेंद्र चंद्राकर, मनीष श्रीवास्तव, संजय तिवारी, संदीप साहू, राजू साहू, सुदीप श्रीवास्तव, प्रदीप चंद्राकर, रोशन साहू विक्की, राघवेंद्र तोमर, रोमेश चंद्राकर, सुनील पाटिल, शैलेंद्र चोपड़ा, योगेश सोनी, राजा गुरुदत्ता, विवेक दबे, सौर्यकांत साहू, गिरीश विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, कनक चंद्राकर, पियूष चोपड़ा, मलकीत मक्कड़, प्रकाश चंद्राकर, अंकित साहू, सागर ठाकुर, आशीष वर्मा, ढालू राम वर्मा, क्षत्रपाल चंद्राकर आदि ने जुटे हुए हैं।

Latest News

‘महिला किसी भी धर्म की हो, सब पर लागू होता है कानून’, घरेलू हिंसा अधिनियम पर SC का ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा अधिनियम पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा...

More Articles Like This