गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई कार, 7 मौतें:कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटकर शव निकाले, 1 गंभीर

Must Read

गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर एक इनोवा कार की बुधवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 8 लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इस कार की ट्रक के पिछले हिस्से से टक्कर हुई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार का बंपर उड़ गया था और शव कार में फंस गए थे। शवों को निकालने के लिए कार की बॉडी को गैस कटर से काटना पड़ा।

हादसे के बाद कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटा गया, जिसके बाद शव निकाले गए।
हादसे के बाद कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटा गया, जिसके बाद शव निकाले गए।
कार के अगले हिस्से को अलग करने के बाद एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया।
कार के अगले हिस्से को अलग करने के बाद एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया।
कार में 8 लोग सवार थे। इसमें से 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।
कार में 8 लोग सवार थे। इसमें से 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।

 DSP एके पटेल ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंची तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों की पहचान धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई है। अभी इनकी उम्र और बाकी डिटेल सामने नहीं है। वहीं, 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी का हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

राजस्थान के बूंदी में 15 सितंबर को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 लोग घायल हो गए। इसमें से एक को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। कार में बुरी तरह फंसे शवों को क्रेन की मदद से निकाला गया।

हादसे के बाद सभी घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद सभी घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजस्थान के टोंक जिले में बोलेरो कार के ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए। सभी MP के श्‍योपुर के रहने वाले वाले थे। ये लोग अजमेर दरगाह में जियारत करके वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ लाशें पड़ी रहीं। वहीं, तेजी से लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद सड़क पर कुछ लाशें पड़ी रहीं। वहीं, तेजी से लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

दमोह में एक ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 1 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जबलपुर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 10 लोग सवार थे। हादसा देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ।

बस के खाई में गिरने के बाद पास से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।
बस के खाई में गिरने के बाद पास से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।

गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर 7 जुलाई को 65 यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी थी। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। घायलों को सापूतारा और डांग के अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था।

Latest News

कोलकाता कांड: CBI के चौंकाने वाले खुलासे, थाने में बदला गया क्राइम सीन; बनाए गए झूठे रिकॉर्ड

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक पत्र का जिक्र किया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने...

More Articles Like This