|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
छावा ने स्त्री 2 को चौथे वीक में छोड़ दिया पीछे
छावा के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने एक महीना पूरा होने से पहले ही 525.8 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। वर्ल्डवाइड तो ये फिल्म 700 करोड़ कमा चुकी है। 25वें दिन छावा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ और तेलुगु में चौथे दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
कितने करोड़ के बजट में बनी है छावा?
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने अपने पहले वीकेंड में ही ऐतिहासिक फिल्म का पूरा का पूरा बजट रिकवर कर लिया था। दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी छावा का बजट 130 करोड़ के आसपास था, जो मूवी ने झटपट कमा लिए।
मुनाफे में पुष्पा 2 और छावा में से कौन आगे?
अगर पुष्पा 2 और छावा का बजट देखा जाए तो अल्लू अर्जुन की फिल्म का बजट 500 करोड़ के आसपास था, जबकि विक्की कौशल की फिल्म का बजट उसका आधा भी नहीं था। पुष्पा 2 की कमाई भले ही ज्यादा हो, लेकिन उसका बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा छावा से बहुत ही कम है। छावा ने अपनी लागत से 275% अधिक कमाई की है, जबकि पुष्पा 2 को महज 146.72% का ही मुनाफा हुआ था।