सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

Must Read

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. शोभित जैन द्वारा शुक्रवार को आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में संचालित स्कूल-आंगनबाड़ी केन्द्र सहित स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर शिक्षा-पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने आकांक्षी विकासखण्ड में विभिन्न नवाचार गतिविधियों का भी निरीक्षण कर नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की।

अपने भ्रमण के दौरान सयुंक्त सचिव डॉ. जैन ने सबसे पहले नीति आयोग द्वारा चयनित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र कलेपाल में सुपोषण माह के तहत चल रहे पालक सत्र, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की बुनियादी सुविधाओं की भी ली।
वहीं एनक्यूएएस द्वारा प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य केंद्र तेलीमारेंगा का निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन करते हुए चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां पर संस्थागत प्रसव सुविधा की उपलब्धता को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। सयुंक्त सचिव डॉ.जैन ने स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रादर्शों की प्रशंसा करते हुए इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें विकासखंड के 18 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों जैसे कृषि, पशुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल प्रदर्शित किए गए थे। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया।

भ्रमण के अंत में सयुंक्त सचिव डॉ.जैन ने जनपद पंचायत कार्यालय तोकापाल के प्रशिक्षण भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ आयोजित परिचर्चा में लखपति दीदी और बैंक सखी के साथ संवाद किया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक,डीपीओ श्री अरुण पांडेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बीरेन्द्र बहादुर तथा विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This