देवेश ध्रुव सुकमा, हरीश एस. अब बस्तर कलेक्टर:CM की नाराजगी के बाद बदले गए; मुंगेली SP भी हटाए गए, भोजराम पटेल को चार्ज

Must Read

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बस्तर और सुकमा कलेक्टर को हटाया गया है। आदेश में तीन अधिकारियों का ट्रांसफर करने का जिक्र है। मुंगेली SP भी बदले गए हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का CEO बनाया गया है।

 हरीश एस अब बस्तर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। गृह विभाग ने 2010 बैच के  गिरिजा शंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा है।

उनकी जगह पर 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात भोजराम पटेल को मुंगेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। भोजराम पटेल 2013 के अफसर हैं।

रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में CM ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। CM ने सुकमा जिले में साइकिल वितरण नहीं होने पर सख्ती दिखाई थी। कहा था कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस्तर में मनरेगा में एक भी दिन ग्रामीणों को काम नहीं दिए जाने से नाराज हुए थे।

IPS गिरिजाशंकर जायसवाल और भोजराम पटेल।
भोजराम पटेल 2013 के आईपीएस अफसर है।
भोजराम पटेल 2013 के आईपीएस अफसर है।

सीएम साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन कहा कि पुलिस के हाथ लोहे की तरह और दिल मोम जैसा होना चाहिए। शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशाखोरी की शिकायतें मिलने पर एसपी जिम्मेदार होंगे। प्रदेश में अपराधों की रोकथाम, बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर शुक्रवार को लंबी समीक्षा हुई, सीएम ने कहा कि इसका रिजल्ट दिखना चाहिए।

5 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दिन छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पंचायत वेब सीरीज का एक सीन रियल में हो गया था। ध्वजारोहण के बाद जब SP गिरिजाशंकर ने कबूतर उड़ाया तो वह नीचे गिर गया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ये आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में रखा गया था।

 

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This