केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है

Must Read

सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों को UPS की सौगात देने का काम किया था। अब सरकार कर्मचारियों को एक और तोहफा देने जा रही है। इससे कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का  प्लान तैयार कर लिया है।सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक सरकार जल्द डीए हाईक का ऐलान कर सकती है। जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की तारीख  भी निर्धारित कर दी गई है। सितंबर माह के अंत तक इसका ऐलान होना लगभग तय है। इसके साथ ही कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। सरकार की इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आइये इसके बारे में नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत ही जल्द बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्योंकि सरकार बहुत ही जल्द कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने जा रही है। सरकार की ओर से जुलाई 2024 से लागू होने वाले इस महंगाई भत्ते की तारीख निश्चित कर दी गई है और सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में इसका ऐलान भी हो सकता है।गौरतलब है कि इंडेक्स के जनवरी माह से लेकर जून 2024 तक के आंकड़ों से यह पता लगाया जा चुका है कि महंगाई भत्ते में  कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता  मिल रहा है। जून माह में इंडेक्स में 1.5 अंक का उछाल आया था। इससे महंगाई भत्ते के स्कोर में भी बढ़ोतरी हुई है।

बीते जनवरी माह से लेकर जून 2024 के बीच आए  इंडेक्स के आंकड़ों से साफ हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा। क्योंकि जून माह में इंडेक्स में 1.5 अंक का उछाल आया था।

मई माह में इंडेक्स 139.9 अंक पर था, जो बढ़कर 141.4 पहुंच गया। इसके बाद महंगाई भत्ते का स्कोर 53.36  हो गया। इन आंकड़ों से ये बात क्लीयर हो गई है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान इसी माह यानी सितंबर 2024 के अंत तक किया जा सकता है। लेकिन लागू इसे जुलाई 2024 से ही किया जाएगा। वहीं जुलाई से लेकर सितंबर तक का भुगतान एरियर के तौर पर किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग  के तहत 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान  किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे एजेंडे में शामिल कर लिया गया है और केवल औपचारिक ऐलान  होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते का ऐलान किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार इस महंगाई भत्ते का ऐलान बेशक सितंबर माह के आखिर में  किया जा सकता है। लेकिन कर्मचारियों को इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन केसाथ किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। ये एरियर पुराने महंगाई भत्ते और नए महंगाई भत्ते के बीच के अंतर का होगा। बता दें कि अभी तक 50 प्रतिशत DA और DR मिल रहा है, जो अब बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। इस प्रकार से 3 प्रतिशत एरियर का भुगतान  किया जा सकता है।

बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन  चलती रहेगी। इसे लेकर कोई तय नियम नहीं है। इसलिए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शून्य  नहीं होगा। पिछली बार जब बेस ईयर में बदलाव किया गया था तब ऐसा हो पाया था। फिलहाल बेस ईयर बदलने की कोई जरूरत नहीं है और ऐसी कोई सिफारिश भी नहीं आई है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आगे की कैलकुलेशन 50 प्रतिशत के आगे ही की जाएगाी।

Latest News

MP सरकार जनता को फिर बनाएगी कर्जदारः लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी के लिए ले रही कर्ज, अब तक 3 लाख 95 हजार...

, भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश सरकार...

More Articles Like This