दिल्ली सहित देश के 14 राज्यो में भारी बारिश को लेकर चेतावनी, तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

Must Read

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हैं। गुजरात में भी बारिश से जन-जीवन पर असर पड़ा है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश का अनुमान है। वहीं आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आठ सितंबर को ओडिशा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश के छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल 14 राज्यों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में 14 सितंबर तक बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 12 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। गोवा और छत्तीसगढ़ में 12 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। आठ सितंबर को यनम और आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

10 सितंबर को इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर को असम, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

11 सितंबर को यूपी में होगी मूसलाधार बारिश

11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, कोंकण एंव गोवा और अरुणाचल प्रदेश में 11 सितंबर के लिए येलो अलर्ट है।

https://x.com/Indiametdept/status/1832371607035375646?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1832371607035375646%7Ctwgr%5Efca00e781056f649d73ec4e34f5e693bda1ae771%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fdainikjagran-epaper-dh8f289d060ef1400296ad0c47fd86406b%2Fdilliaurmaharashtrsamet14rajyomemusaladharbarishkichetavani3pradeshomeorenjalartjaneaagekaisarahegamausam-newsid-n629986883

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This