हाथरस हादसा…14 कब्रें खोदी गईं, कफन सिलने को टेलर बुलाया:गांव में सिर्फ चीत्कार; जनरथ-मैक्स में हुई थी भिड़ंत, खेतों में तड़पकर 17 ने तोड़ा दम

Must Read

हाथरस में शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और जनरथ बस की टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 एक ही परिवार के हैं। 10 घायल हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं।

मैक्स सवार 37 लोग हाथरस के सासनी में चालीसवें में गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स में आकर भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्‌डे में जा गिरी।

लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई।

मरने वालों में 16 लोग आगरा के सेमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्टमॉर्टम चला। रात 1 बजे 16 शवों को आगरा लाया गया।

थोड़ी देर में शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 14 कब्रें एक साथ खोदी गई हैं। गांव में सिर्फ चीख-चीत्कार सुनाई पड़ रही है। एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई। शवों के लिए कफन कम पड़ गए तो टेलर को बुलाया गया। टेलर शवों के पास कफन सिल रहा है।

हादसे के बाद लोग मैक्स से उछल कर 20 फीट दूर जा गिरे। लोग खेतों में तपड़पते हुए दिखाई पड़े।
हादसे के बाद लोग मैक्स से उछल कर 20 फीट दूर जा गिरे। लोग खेतों में तपड़पते हुए दिखाई पड़े।
14 कब्रें एक साथ खोदी गई हैं।
14 कब्रें एक साथ खोदी गई हैं।
गांव में सिर्फ चीख-चीत्कार सुनाई पड़ रही है।
गांव में सिर्फ चीख-चीत्कार सुनाई पड़ रही है।
एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई।
एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई।

 15 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा

आगरा के सेमरा गांव निवासी हाथरस के सासनी में चालीसवें आए थे। ​​​​कार्यक्रम में शामिल होकर 37 लोग मैक्स से आगरा लौट रहे थे। मीतई के पास पहुंचे थे, तभी आगरा से अलीगढ़ जा रही जनरथ ने टक्कर मार दी। मैक्स सवार 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई है।

हादसा इतना भीषण था कि मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्‌डे में जा गिरी। लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट कर अलग हो गया।

केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री और आगरा से सांसद प्रो. SP सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र में थे। उन्होंने परिवार को फोन कर संवेदना जताई।

हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि हादसे के बाद लोगों खेतों में पड़े हैं। कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया है, तो कुछ तड़प रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग घायलों को झाड़ियों से बाहर निकालते हुए नजर आए।

घायलों का कहना है- हम लोगों जिला अस्पताल पहुंचे। यहां समय से इलाज नहीं मिला। सिर्फ एक डॉक्टर मौके पर तैनात था। बाद में अन्य डॉक्टर आए।

अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी का कहना है- शुक्रवार को बारिश हुई थी। सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा हुआ। हालांकि, मामले की जांच कराई जा रही है।

बेदरिया खां का बेटा इरशाद फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। वो शुक्रवार दोपहर को घर पहुंचा था। तब तक टाटा मैजिक निकल चुकी थी, इसलिए वह बाइक से ही पत्नी आविदा और 6 माह के बेटे आरिफ को लेकर मुकुंदखेड़ा के लिए चला गया।

वहां चालीसवें में शामिल होने के बाद वह घर लौटने को तैयार हुआ, तब पता चला कि पिता बेदरिया खां को मुकुंदखेड़ा में रात रुकनी है। इसलिए वह पिता के लिए अपनी बाइक छोड़कर पत्नी और बेटे के साथ टाटा मैजिक में ही बैठ गया। हादसे में इरशाद की मौत हो गई, जबकि पत्नी आविदा और आरिफ की हालत गंभीर है।

सेमरा के रहने वाले बेदरिया खां की बेटी असगरिया की दादी सास के चालीसवें में पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर 1 बजे सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंदखेड़ा गया था। बेदरिया खां और उनके चार भाइयों मुन्ना खां, चुन्नासी खां, नूर मोहम्मद और लतीफ के बेटे अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं। मोहल्ले में उनके परिवार के कुछ और घर हैं।

5 भाइयों के बेटे, बहू, पौत्र और बेटियां सभी मुकुंदखेड़ा चालीसवें में गए थे। परिवार के 20 से ज्यादा लोगों में केवल बेदरिया खां का बेटा सोनू घर पर रुका था। लतीफ ने शाम 6 बजे फोन कर सोनू को बताया- हाथरस में हादसा हो गया। दो-चार को छोड़कर सभी मारे गए। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप गुप्ता ने बताया- मेरी आंखों के सामने सब कुछ हुआ। हादसा बहुत भयावह हुआ था। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। राहगीर मुश्ताक अली ने बताया- घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मैं खड़ा था, तभी तेज धमाके जैसी आवाज हुई। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो लोग इधर-उधर पड़े थे। किसी तरह हम लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

मृतक इरशाद के भाई ने बताया- मेरे घरवाले SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनसे इलाज के लिए 1800 रुपए मांगे जा रहे हैं।

सड़क हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 

Latest News

*कोरबा जिले में 96 शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती, 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित*

कोरबा। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एकल शिक्षक, शिक्षकविहीन एवं दो शिक्षकीय माध्यमिक शालाओं में 96 शिक्षकों की मानदेय...

More Articles Like This