भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ स्तर पर पहुँच बनायें 200 सदस्य, कहा – भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता

Must Read

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज शुक्रवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के बूथ नं.167 पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

गुरु गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ प्रभारी सुरेश कश्यप, बंटू पाण्डेय,शक्ति केन्द्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा, अविनाश सिंह गौतम, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री देव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।

 

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This