राज्य के 53 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक, कोरबा जिले के 4 पुलिसकर्मी भी शामिल

Must Read

रायपुर/कोरबा। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार राज्य के 53 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया है।

इस सूची में कोरबा जिला पुलिस बल के चार पुलिसकर्मी मालिक राम जांगड़े, अजय सोनवानी, राकेश गुप्ता, और राजेश तिवारी का भी नाम शामिल है, जिन्हें ASI से पदोन्नति देकर SI बनाया गया है।

पदोन्नति के बाद इन सभी 53 उप निरीक्षकों को मौजूदा जिलों में ही पदस्थ रखा गया है। हालांकि, उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

इस पदोन्नति से पुलिस बल में उत्साह का माहौल है, और सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके साथी और उच्च अधिकारी बधाई दे रहे हैं।

 

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This