बारिश पर ब्रेक.. 2 दिनों तक सताएगी गर्मी:अगले 48 घंटे बाद भीगेगा बस्तर संभाग; अब तक सामान्य से 3% अधिक वर्षा

Must Read

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। अगले 48 घंटों तक गर्मी अभी और सताएगी। दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेगी। 5 और 6 सितंबर को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

1 जून से 1 सितंबर तक 977.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से तीन प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 951.6 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 25 मिमी अधिक पानी गिरा है। 5 जिलों में औसत से अधिक और 5 जिलों में कम वर्षा हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।

प्रदेश के जिलों में सोमवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान।

सुबह से धूप निकली हुई है, बारिश थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

सितंबर में रायपुर में औसतन 235 मिमी बारिश हो जाती है। इस साल भी इससे 9 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश होने के बाद सितंबर का पहला सप्ताह सामान्य यानी शुष्क गुजरेगा। बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी रहेगी।

दूसरे, तीसरे और अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। इससे सितंबर महीने का कोटा लगभग पूरा हो सकता है। रायपुर में पिछले एक दशक के रिकॉर्ड के अनुसार पांच बार 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। तीन बार 300 मिमी से ज्यादा और एक बार तो 400 मिमी से अधिक पानी गिर चुका है।

 

सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान सुकमा में 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का पारा 33.4 डिग्री रहा जो औसत से 2.6 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री अधिक था।

अंबिकापुर में 29.6 डिग्री, जगदलपुर में 31 डिग्री दिन का पारा रहा जो सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक रहा और राजनांदगांव में 32.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This