Friday, March 14, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन,3 किमी वाॅकेथाॅन को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Must Read

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज शनिवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सूषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी “वॉकेथॉन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। वाॅकेथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 03 किलोमीटर की वाॅकेथाॅन रही । वाॅकेथाॅन में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुयें । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाॅकेथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया। इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने बाजी मारी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही श्री देव ने कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति। आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा,अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस कार्यक्रम में सूषमा विंग्स के अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता सचिव श्रीमती सुनीता बोथरा,जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा,सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैनासिंह धाकड,विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम सभी मातृशक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। तत्पश्चात आयोजित 03 किमी की वाॅकेथाॅन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष (स्पीकर ) खेमसिंह देवांगन, सूषमा विंग्स के अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता, सचिव श्रीमती सुनीता बोथरा एवं पदाधिकारीगण के अलावा काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थे।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This