गर्भवती पत्नी और साली को मारी गोली फिर किया सुसाइड, 2 महीने से ससुराल में था आरोपी, अंदर की हकीकत जानकर हिल जाएगा आपका माथा

Must Read

Patna Double Murder: बिहार की राजधानी पटना से 70 किमी दूर बाढ़ (Barh) में डबल हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी और साली को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात में गर्भवती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साली की हालत गंभीर है। पूरा मामला पटना जिले के पंडारक के बिहार बीघा की है।प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। आरोपी मृतक 2 महीने से ससुराल में ही रह रहा था। पटना पुलिस  मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक कुमार (28) बिहार शरीफ का रहने वाला था। दीपक कुमार और लक्ष्मी देवी की शादी 3 साल पहले हुई थी।

दोनों का 2 साल का एक बेटा है। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। आरोपी अपने ससुराल में ही रहता था। वारदात वाले दिन (रविवार को) सुबह पति-पत्नी में लड़ाई हुई। गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी देवी (24) पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही बड़ी बहन गुड़िया कुमारी (30) बचाने आई, लेकिन दीपक ने उसे भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड़िया की हालत गंभीर है। गुड़िया देवी भी प्रेग्नेंट है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त मां खेत पर गई थी।मामले में बाढ़ SDPO अपराजिता लोहान ने बताया कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। दीपक करीब 2 महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद वो अपने मायके आ गई थी।परिजनों ने बताया कि दीपक अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। 2 महीने से इसलिए ससुराल में था। वो उसके साथ नहीं जाना चाह रही थी। तो बदले की भावना से उसने गोली चला दी।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This