आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा:300 वीडियो-फोटो लीक; आरोपी बीटेक स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर कैमरा लगवाया, गिरफ्तार

Must Read

आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद हंगामा हो गया। मामला गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है। घटना की जानकारी मिलते ही स्टूडेंट्स ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार को पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपी का फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि हिडन कैमरे से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करके बेचे जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक अब तक लगभग 300 फोटो-वीडियो लीक हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छात्र विजय कुमार, इस पर 300 से ज्यादा वीडियो बेचने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को इस बारे में एक हफ्ते पहले बताया गया था, लेकिन कॉलेज ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। गुरुवार को छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन की खबर मीडिया तक न पहुंचे, इसलिए मैनेजमेंट ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए थे। हालांकि छात्राओं ने देर रात तक प्रदर्शन जारी रखा तो पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

कॉलेज कैंपस में मौजूद छात्राओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा छिपाने में कॉलेज की एक लड़की ने विजय की मदद की। पुलिस या कॉलेज प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि वह लड़की कौन थी। हालांकि सोशल मीडिया पर विजय के साथ एक लड़की की तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड है और कैमरा उसने ही छिपाया था।

मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि विजय ने पहले OYO रूम में गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर हॉस्टल में कैमरा लगाने को कहा। घटना का पता चलने पर राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कॉफी शॉप के वॉशरूम में भी 10 अगस्त को हिडन कैमरा मिलने की खबर सामने आई थी। कैमरा टॉयलेट सीट के ठीक सामने डस्टबिन में छिपाकर रखा गया था। घटना बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव कॉफी आउटलेट की थी। कैफे में मौजूद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की। मामले में कैफे के एक स्टाफ को अरेस्ट किया गया।

Latest News

मुंबई की धारावी बस्ती में BMC की टीम पर हमला:मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई 2 गाड़ियों में तोड़-फोड़; एक्शन पर 8 दिन की...

बृह्मनमुंबई नगर निगम  के अधिकारियों की एक टीम शनिवार सुबह धारावी पहुंची। यहां महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के अवैध हिस्से को...

More Articles Like This