कोलकाता रेप-मर्डर केस, नाइट प्रोटेस्ट में घुसा शराबी गिरफ्तार:ये आरोपी भी पुलिस का सिविक वॉलंटियर, प्रदर्शनकारी छात्र को बाइक से टक्कर मारी थी

Must Read

कोलकाता में रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी के पास चल रहे डॉक्टरों के नाइट प्रोटेस्ट में शनिवार (31 अगस्त) को एक शराबी घुस गया। उसकी बाइक पर कोलकाता पुलिस का स्टीकर था। आरोपी ने आंदोलन कर रहे छात्रों में से एक को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

आरोपी बाइक सवार महिला डॉक्टर से रेप के आरोपी की तरह ही पुलिस का सिविक वॉलंटियर है।

घटना रात 2 बजे की है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसको बिना एक्शन लिए छोड़ दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर 5 घंटे तक बीटी रोड को जाम कर दिया।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक मामले में शनिवार सुबह FIR दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे सिविक वॉलंटियर टीम से हटा दिया गया है।

इधर, कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर TMC आज राज्य में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। CM ममता प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी।

नबन्ना अभियान के दौरान गिरफ्तार वाला छात्र रिहा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 30 अगस्त को रेप-मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्र सायन लाहिड़ी को रिहा करने का आदेश दिया है। सायन पर बिना परमिशन के नबन्ना रैली निकालने का आरोप था। इसी रैली में हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को इस मुद्दे को संवेदनशील तरीके से संभालना चाहिए था, न कि प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर उन्हें आंदोलन करने से रोकना चाहिए था। पुलिस को यह समझना चाहिए कि कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर लोगों में गुस्सा है।

दरअसल, पश्चिम बंग छात्र समाज के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में 27 अगस्त को प्रदर्शन किया था। ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन हिंसक हो गया था। जिसमें 100 से ज्यादा छात्र, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने हिंसा के आरोप में सायन लाहिड़ी को गिरफ्तार किया था

लाहिड़ी की मां ने बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनका बेटा पश्चिम बंग छात्र समाज से जुड़ा नहीं है और न ही किसी रैली का नेतृत्व किया है। वह मेडिकल कॉलेज में हुई घटना से बहुत परेशान था। इसी वजह से बस छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुआ था।

कोर्ट ने छात्र को रिहाई का आदेश देते हुए कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज में घटना नहीं होती, तो पश्चिम बंग छात्र समाज का अस्तित्व ही नहीं होता। हजारों आम लोग विरोध रैली में शामिल हुए। याचिकाकर्ता के बेटे ने सक्रिय भूमिका निभाई होगी और अन्य प्रदर्शनकारियों की तुलना में थोड़ा अधिक मुखर रहा होगा। इसका यह मतलब नहीं है कि याचिकाकर्ता का बेटा रैली का नेता है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें घटना के बाद क्राइम सीन पर 10-12 लोग दिखाई दे रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद क्राइम सीन पर पुलिस के अलावा भी लोग वहां गए। इससे सबूतों से छेड़छाड़ की गुंजाइश है। CBI ने भी 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ये तस्वीरें घटना के दिन यानी 9 अगस्त को सेमिनार हॉल के अंदर जांच पूरी होने के बाद की हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, वायरल तस्वीर में दिख रहे लोगों को यहां जाने की अनुमति थी। क्राइम सीन से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। फोटो 9 अगस्त को तब ली गई, जब पूछताछ पूरी हो चुकी थी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की बॉडी मिली। इसके बाद देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कैंसिल कर दी। हालांकि प्रदर्शन जारी है।

वायरल तस्वीर में नजर आ रहे लोगों में FSL स्टाफ, पुलिस अधिकारी और अन्य जांच अधिकारी नजर आ रहे हैं।
वायरल तस्वीर में नजर आ रहे लोगों में FSL स्टाफ, पुलिस अधिकारी और अन्य जांच अधिकारी नजर आ रहे हैं।

20 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान CBI के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने FIR दर्ज करने में देरी पर चिंता जताई थी। उन्होंने कोर्ट में कहा- क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा- कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। जांच में ऐसी लापरवाही मैंने अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी।

रेप-मर्डर मामले को लेकर शुक्रवार (30 अगस्त) को TMC और भाजपा, दोनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा ने ‘महिला आयोग तालाबंद अभियान’ के तहत राज्य महिला आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला।

दूसरी तरफ, TMC छात्र संघ के समर्थकों ने राज्य के सभी कॉलेजों में प्रदर्शन किया। पार्टी केंद्र से आरोपियों के लिए मौत की सजा का कानून पारित करने की मांग कर रही है। TMC ने 31 अगस्त को राज्य के सभी ब्लॉक में धरना देने का ऐलान भी किया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। उनका अर्धनग्न शव सेमिनार हॉल में मिला था। उनकी गर्दन टूटी हुई थी। मुंह, आंखों और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।

भाजपा की महिला मोर्चा ने कोलकाता में 'महिला आयोग तालाबंदी अभियान' के तहत मार्च निकाला।रेप-मर्डर केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बीच बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार (30 अगस्त) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक सप्ताह के भीतर आनंद बोस का यह दूसरा दिल्ली दौरा है।कोलकाता रेप-मर्डर केस में भाजपा ने 28 अगस्त को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया था। भाजपा 27 अगस्त को कोलकाता में छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लेने का विरोध कर रही थी। बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। कई नेताओं-वर्कर्स को हिरासत में लिया गया। इसी दिन बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट ने 29 अगस्त से एक हफ्ते के लिए उन्हें प्रदर्शन की इजाजत दी थी।कोलकाता रेप-मर्डर केस में भाजपा ने 28 अगस्त को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया था। भाजपा 27 अगस्त को कोलकाता में छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लेने का विरोध कर रही थी। बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। कई नेताओं-वर्कर्स को हिरासत में लिया गया। इसी दिन बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट ने 29 अगस्त से एक हफ्ते के लिए उन्हें प्रदर्शन की इजाजत दी थी।

नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग हुई। प्रियंगु ने बताया- TMC के लगभग 50-60 लोगों ने हमला किया। गाड़ी पर 6-7 राउंड फायरिंग की और बम फेंके गए। ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी। नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। TMC समर्थकों ने भाजपाइयों पर लाठी-डंडे से हमला किया। बनगांव और बारासात दक्षिण में ट्रेनें रोकी गईं।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में CBI की जांच जारी है। पुलिस के बाद 14 अगस्त को ये केस CBI को हैंडओवर कर दिया गया था। 23 अगस्त को अदालत ने संजय सहित 7 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दी थी। इसमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, एक वॉलंटियर शामिल हैं।

मुख्य आरोपी संजय रॉय ने 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वह रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। पुलिस कस्टडी में भी संजय ने रेप और मर्डर की बात स्वीकार की थी। संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया था।

इसके अलावा 26 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का फिर पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इसमें घोष ने CBI को कौन सी बातें बताईं, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। CBI ने कोलकाता की एक अदालत से ASI अनूप दत्ता पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की परमिशन मांगी है। इसमें पता लगाया जाएगा कि क्या दत्ता ने क्राइम को छिपाने में मुख्य आरोपी संजय रॉय की मदद की थी।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This