Smriti Irani ने राहुल गांधी की सफेद टी शर्ट का क्यों किया जिक्र? BJP नेता ने की कांग्रेस सांसद की ‘नई राजनीति’ की तारीफ

Must Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में बदलाव आया है। अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं। वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लंबे समय बाद राहुल गांधी को लेकर बात की है। हालांकि, इस बार राहुल गांधी को लेकर स्मृति ईरानी के तेवर काफी बदले-बदले से हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल ने अपनी पॉलिटिक्स को बदला है। वो जो भी कुछ करते हैं उसका कोई मकसद है। राहुल गांधी संसद में सफेद टी-शर्ट पहनते हैं तो उसका कोई मतलब होता है। वो जानते हैं कि सफेद टी शर्ट के जरिए वो युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पहले सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस करती थी, राहुल गांधी पहले मंदिर जाते थे, लेकिन उसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। अब वो कास्ट (जाति) को लेकर बात कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक पॉडकास्ट में कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में बदलाव आया है। उन्हें लगता है कि वो अब सफल हो रहे हैं। अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं। वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि हम इस गलतफहमी में ना रहें कि वो कोई भी कदम। वो कदम चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा लगे, उनका कदम भले ही आपको बचकाना लगे, लेकिन अब वो अलग लेवल की राजनीति कर रहे हैं।” अब स्मृति ईरानी भी राहुल गांधी की फैन। राहुल गांधी अब अलग राजनीति कर रहे हैं, उनमें बदलाव आया है। बीजेपी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने कहा। ने अब अमेठी में हार के बाद अपने सुर बदल दिए हैं। कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता ने लोकसभा में उन्हें हरा दिया और अब…बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति ईरानी हार गई थीं। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This