Saturday, January 17, 2026

दिल्ली सरकार की नई योजना: गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। इसमें BPL (गरीबी) परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।

दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई।

योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी।

भाजपा की चुनावी सफलता में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा, ‘दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।’

दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था।

पार्टी को इसका फायदा मिला और भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई।

Latest News

Union Budget 2026 : इतिहास रचने जा रहा शेयर बाजार, रविवार को भी खुलेगा BSE–NSE, जानिए टाइमिंग और वजह

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार के इतिहास में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आमतौर...

More Articles Like This