पत्नी को दूसरे के साथ देख आग बबूला हुआ पति:कोरबा में पहले युवक को गले लगाया; नाम पूछने के बाद काट दिया कान

Must Read

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने दूसरे युवक का कान काट लिया। युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से तड़पता हुआ सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचा। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार पटेल मानिकपुर बस्ती का रहने वाला है, जो एक महिला को बाइक में लेकर किसी के घर छोड़ने जा रहा था।

रायपुर दही हांडी प्रतियोगिता की धूम फोटो-VIDEO में:CM साय ने भी फोड़ी मटकी; हंसराज रघुवंशी की परफॉर्मेंस में झूमे रायपुरियंस

इस दौरान उसके पति ने दोनों को देख लिया। बालको निवासी गजेंद्र तिवारी आग बबूला हो गया। रामपुर आईटीआई चौक के पास जब युवक राजेंद्र पटेल मिला। इस दौरान गजेंद्र तिवारी ने पहले उससे हाथ मिलाया, फिर उसका नाम पूछा।युवक ने अपना नाम बताया। इसके गजेंद्र तिवारी ने उसे गले लगाया और उसका दाए कान को दांत से काटकर मांस बाहर निकाल दिया। राजेंद्र पटेल को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर उसके साथ क्या हो रहा है। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद गजेंद्र तिवारी मौके से फरार हो गया।

 

राजेंद्र पटेल के अनुसार किसी पहचान के महिला के जरिए आरोपी की पत्नी से बात हुई थी। महिला ने निहार क्षेत्र में छोड़ने के लिए कहा था, जिसे बाइक पर लेकर पीड़ित जा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने गजेंद्र तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि इस घटना में राजेंद्र कुमार नामक युवक घायल हुआ है। कान के हिस्से को दांत से काटा गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This