5वीं वाहिनी कांगोली में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Must Read

जगदलपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर प्रशांत ठाकुर, (IPS) के निर्देशन में कर्मचारियों एवं परिवारों के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कांगोली स्थित 5वीं वाहिनी परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता दही हाण्डी एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले परंपागत जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम के अनुसार पुलिस जवानों के परिवार के बच्चे राधा_कृष्ण का वेश धारण कर पहुंचें इस दौरान बच्चों,महिलाओं में जबरदस्त जोश एवं उत्साह देखने को मिला,पूरे परिसर का माहौल कृष्ण मय होगय। हम आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एकलौता ऐसा त्यौहार है जो घर, मंदिरों के साथ_साथ जेल और थानों में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया, इस अवसर पर 5वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर के सहायक सेनानी बलवान सिंह कंवर, सहायक सेनानी आनन्द कुमार तिर्की, कम्पनी कमाण्डर हेमकांत ठाकुर, कम्पनी कमाण्डर आदेश्वर कुमार साहू, कम्पनी कमाण्डर झाड़ी राजा बाबू कम्पनी कमाण्डर देव कुमार साहू, पीसी सुरेन्द्र त्रिपाठी, एएसआई सुरेन्द्र नेगी, मेजर शीतल ठाकुर,प्रधान आरक्षक,संजय सिंह,रविंद्र साहू, सहित अधिकारी- कर्मचारी के परिजन मौजूद रहे।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This