डॉक्टर रेप-मर्डर- कोलकाता में छात्र संगठन की नबन्ना रैली आज:CM ममता के इस्तीफे की मांग; पुलिस के 6 हजार जवान तैनात

Must Read

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी और CM ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठन पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच मंगलवार को रैली निकाल रहे हैं।

ये संगठन बंगाल सरकार के सचिवालय नबन्ना जाएंगे। इसे नबन्ना अभिजन रैली का नाम दिया है। हालांकि पुलिस ने संभावित हिंसा और अव्यवस्था का हवाला देते हुए रैली को अवैध और अनधिकृत बताया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 6 हजार की फोर्स, वॉटर कैनन और बैरिकेडिंग कर दी है।

पश्चिम बंग छात्र समाज नॉन रजिस्टर्ड स्टूडेंट ग्रुप है। जबकि संग्रामी जौथा मंच बंगाल के सरकारी कर्मचारियों का संगठन है, जो महंगाई भत्ते (डीए) को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं।

कोलकाता पुलिस ने हावड़ा ब्रिज को बंद कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा- ‘मैं सरकार से सुप्रीम कोर्ट के कड़े फैसले को याद रखने का आग्रह करूंगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पश्चिम बंगाल सरकार राज्य की शक्ति का गलत इस्तेमाल न होने दें। लोकतंत्र में मौन बहुमत हो सकता है, खामोश बहुमत नहीं। इसे याद रखें।’ बोस ने राज्य सरकार से रैली को रोकने के लिए बल प्रयोग से परहेज करने का आग्रह किया है।

एडीजी (कानून और व्यवस्था) मनोज वर्मा का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी अराजकता भड़काने की कोशिश करेंगे, ऐसी खुफिया जानकारी मिली है। इसलिए राज्य सरकार ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 (CrPC की धारा 144) के तहत नबन्ना (राज्य सचिवालय) के पास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके जिसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोग यहां इकट्‌ठा नहीं हो सकते।

कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने कहा कि हमने रैली के लिए आवेदन खारिज कर दिया क्योंकि उन्होंने औपचारिक अनुमति नहीं ली थी। संगठनों ने अधूरी जानकारी दी थी। पुलिस ने 19 जगहों पर बैरिकेडिंग की है। कई जगह करीब 26 DCP तैनात किए हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने रैली को माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। TMC ने कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल के भाजपा नेताओं को हिंसा भड़काने की योजना बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाए गए लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने एक दिन पहले 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में ये सारी बातें कही हैं। पुलिस कस्टडी में भी संजय ने रेप और मर्डर की बात स्वीकार की थी। संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया है। 8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में लड़की की अर्धनग्न बॉडी मिली थी

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This