5 दोस्तों ने बनाई ‘गैलेक्स आई’ स्पेस कंपनी:इसमें बिलासपुर के डेनिल चीफ-टेक्नोलॉजी ऑफिसर; PM मोदी ने की बात; मस्क भी कर चुके हैं सिलेक्ट

Must Read

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी गैलेक्स आई के 5 संस्थापकों से बात की। खास बात ये है कि इनमें बिलासपुर के डेनिल चावड़ा भी शामिल हैं। वे चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं।

देश में 23 अगस्त को पहली बार मनाए गए अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने ‘मन की बात’ में सभी से बात की।

‘गैलेक्स आई’ स्पेस में आधुनिक किस्म की सैटेलाइट भेजकर बादलों के आर-पार और रात में भी देश के किसी भी कोने की तस्वीर पूरे डेटा के साथ उपलब्ध कराएगी।

इसे रक्षा और कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इस कंपनी को स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क की कंपनी भी चयन कर चुकी है।

PM मोदी को प्रेजेंटेशन देने वाले डेनिल चावड़ा ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनका बचपन बिलासपुर के भारतीय नगर में बीता है। उन्होंने सेंट फ्रांसीस स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से BE की डिग्री हासिल की।

 

इसी दौरान मद्रास IIT में सिलेक्ट हुए। यहां उन्होंने मास्टर ऑफ साइंस एरो स्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद करीब दो साल तक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के बाद आईआईटी मद्रास के दोस्तों के साथ करीब 3 साल पहले एक डीप-टेक स्पेस स्टार्ट-अप गैलेक्स आई स्पेस सॉल्यूशन की स्थापना की।

डेनिल के पिता भूपेश चावड़ा सिरगिट्‌टी के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित जय दुर्गा एग्रो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां शर्मिला चावड़ा गृहिणी हैं। डेनिल ने बताया कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने की उनकी शुरू से रुचि रही है।

यही वजह है कि साल 2020 में अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी की नींव रखी।

डेनिल ने बताया कि उनकी कंपनी में 5 संस्थापक सदस्य हैं। इसमें सीईओ नागपुर के सुयश सिंह हैं। वहीं डेनिल चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। उनके अलावा प्रनीत मेहता, रक्षित और किशन ठक्कर भी शामिल हैं।

स्पेस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने हाईपलूप प्रोजेक्ट लाया था। इसमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों ने हिस्सा लिया था।

इस प्रोजेक्ट में पूरे एशिया से गैलेक्सी आई का चयन किया गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपना डेमोंस्ट्रेशन दिया था।

डेनिल ने स्कूली पढ़ाई बिलासपुर में ही की है, उनके पिता एग्रो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं।

डेनिल ने बताया कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कंपनी का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कंपनी के उद्देश्यों और अंतरिक्ष पर स्टार्टअप की संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि IIT मद्रास के हम पांच छात्रों ने स्पेस स्टार्टअप पर एक प्रेजेंटेशन तैयार किया, प्रेजेंटेशन में उन्होंने अंतरिक्ष उद्योग में मौजूदा चुनौतियों और स्पेस स्टार्टअप को विस्तार से बताया।

डेनिल ने बताया कि उनकी यह टेक्नोलॉजी भारत को सुरक्षित बनाने के लिए अहम है। इससे सुरक्षाबलों के लिए बॉर्डर निगरानी करने से लेकर उन्हें गोपनीय जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। अत्यंत सुरक्षित और गोपनीय सूचना देने के लिए भी कारगर होगी।

साथ ही कृषि के क्षेत्र में कारगर साबित हो सकता है। इस टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष में बादलों के आर-पार देखा जा सकता है और रात में भी तस्वीरें ली जा सकती है। कंपनी दुनिया के बेस्ट क्वॉलिटी सैटेलाइट इमेजेस प्रोवाइड कराएगी।

डेनिल की एक माह पहले ही शादी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में स्पेस स्टार्टअप की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कंपनियां भी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उम्दा कार्य कर रही हैं।

प्रेजेंटेशन भारत में स्पेस स्टार्टअप की बढ़ती क्षमता और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में इनोवेशन की संभावनाओं को दर्शाती है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This