छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन:जमीन पर गिरे आकाश शर्मा, घसीटकर ले गई पुलिस; कई जिलों में बवाल के बाद गिरफ्तारी

Must Read

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने जेल भरो आंदोलन किया गया। रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को पुलिस घसीटते हुए ले जाते दिखी।

इसके साथ ही दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर, नारायणपुर समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल भी हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई।

रायपुर के गांधी मैदान में जुटे युवा कांग्रेस नेता, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश तिवारी को कार्यकर्ताओं ने उठा लिया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा इस धक्का मुक्की बीच जमीन पर गिर पड़े। पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई। आकाश शर्मा ने कहा कि, भाजपा नेताओं को चैन से नहीं रहने देंगे। मैं सरकार को चेताना चाहता हूं, हमारा आंदोलन और उम्र होगा। रायपुर में युवा कांग्रेस ने गांधी मैदान में सभा करने के बाद रैली की शक्ल में सेंट्रल जेल गिरफ्तारी देने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मोती बाग के पास सभी को रोक लिया।

रायगढ़ में जेल भरो आंदोलन के तहत 180 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इनकी रैली स्टेशन चौक, एमजी रोड से कन्या कॉलेज होते हुए हंडी चौक पहुंची। जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है कि, देवेन्द्र यादव को बिना वजह भाजपा सरकार ने बलौदाबाजार हिंसा में जेल भेज दिया है। दो बार के विधायक और एक बार के महापौर पर षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई की गई है। कांग्रेस मांग करती है कि इस घटना की भारतीय जनता पार्टी सीबीआई जांच करा ले

धमतरी जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड से छलांग लगा दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शहर के बठेना चौक के पास एनएसयूआई कार्यकर्ता एक जगह इकट्ठा हुए। जेल जाने लगे तो पुलिस ने अर्जुनी थाना के पास दो लेयर में बैरिकेड लगाकर रोक लिया। हालांकि 60 ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

दुर्ग में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर सेक्टर-6 के पार्किंग में इकट्ठा हुए। उन्होंने जेल भरो आंदोलन के साथ-साथ भिलाई नगर थाने के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रस्सी और उसके पीछे बैरिकेड्स लगाकर एक दीवार खड़ी कर दी थी।

जिसे पकड़कर पुलिसकर्मी तीन लेयर में खड़े रहे। जैसे ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता दौड़ते हुए आए वो रस्सी को पार नहीं कर सके। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रयास किया। एक युवक रस्सी के उस पार चला जाए, लेकिन पुलिस की तगड़ी सुरक्षा घेरा को वो तोड़ नहीं पाए। प्रदेश के हर जिले में युवा कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी सिलसिले में राजनांदगांव में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर अपनी गिरफ्तारी दी। टेंपरेरी जेल जी ई रोड में दोनों तरफ से सड़क को खोदकर स्टॉपर से रेलिंग बनाई गई थी। जिसके ऊपर चढ़कर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

Latest News

कोरबा: पुलिस अधीक्षक ने की क्राइम मीटिंग, दिए अपराध नियंत्रण के सख्त निर्देश

कोरबा, 20 सितंबर 2024: आज कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिला पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस...

More Articles Like This