छत्तीसगढ़ में बंदर की गोली मारकर हत्या:छत पर उधम-कूद मचाने से परेशान युवक ने एयर गन से की फायरिंग; मौके पर मौत

Must Read

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला कवर्धा थाने क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महेश सोनी राजानवागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसकी घर की छत पर कई बंदर उधम मचा रहे थे। इसी से परेशान आरोपी ने घर में रखे एयर गन से बंदर पर फायर कर दिया। गोली सीधे एक बंदर के नाक में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बंदर की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद आसपास के लोगों ने गांव में बवाल मचा दिया। वहीं सूचना पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिस को घटना की सूचना दी।

Latest News

ओबीसी सर्वे और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा

बिलासपुर // संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर संभाग के जिलों में योजनाओं की प्रगति...

More Articles Like This