हरियाणा BJP नेता बॉक्सर विजेंदर ने चौंकाया:कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर विनेश फोगाट का समर्थन, बोले-मेरी शुभकामनाएं, पूरा साथ देंगे

Must Read

हरियाणा की धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट की विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। चर्चा है कि विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इन सब चर्चाओं के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व बॉक्सर विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट का समर्थन किया है।

विजेंदर सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘विनेश फोगाट, हमारी भिवानी की लड़की है। अगर वह चुनाव लड़ती है तो हमारी बहुत शुभकामनाएं उनके साथ है। हम पहले भी विनेश के साथ थे। हम उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए हम विनेश के साथ पहले भी थे, अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे।

हम चाहते हैं कि दिल्ली को स्पोर्ट्स हब बनाया जाए। दिल्ली के लोगों को भी खेलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए। राजनीति तो हर कोई करता है, लेकिन हम स्पोर्ट्स की बात करेंगे। हम खेल को आगे ले कर जाएंगे।’

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट के कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वह पूरे देश के होते हैं। अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होगा तो पता चल जाएगा। जो कोई भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं।

आना न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। वह हमारी देश की खिलाड़ी हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ, उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि विनेश को वही सम्मान दिया जाए, जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया।

नई दिल्ली में शुक्रवार को विनेश फोगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के परिवार से मुलाकात की थी।

पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालिफाईं होने के बाद विनेश फोगाट भारत लौटी तो एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा गए थे। वह विनेश के रोड शो के दौरान भी साथ रहे। इसके बाद 23 अगस्त को विनेश ने दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विनेश के पति सोमवीर राठी भी मौजूद थे।

इसके बाद चर्चा चली कि विनेश फोगाट प्रियंका गांधी से मिल सकती हैं। हालांकि उनकी प्रियंका से मुलाकात नहीं हुई। तभी से चर्चा चल रही है कि विनेश चरखी दादरी से अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वे हार गए। इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 3 अप्रैल को वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

विजेंदर ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थीं। ​​​

100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण विनेश पेरिस ओलिंपिक में मेडल से चूकी थीं।

विनेश कुछ दिन पहले ही पेरिस से लौटी हैं। पेरिस ओलिंपिक में उन्होंने 50KG फ्री-स्टाइल कुश्ती कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन 7 अगस्त को फाइनल खेलने से पहले 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने पर उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने जॉइंट सिल्वर मेडल के लिए खेल कोर्ट CAS में भी याचिका लगाई, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

इसके बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। उसमें लिखा था, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी।”

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This