असम गैंगरेप, मुख्य आरोपी की डूबने से मौत:कस्टडी से भागकर तालाब में कूदा

Must Read

असम के नगांव जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की शनिवार (24 अगस्त) को डूबने से मौत हो गई। वह पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तालाब में कूद गया था।

नगांव के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) स्वप्ननील डेका ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार (23 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह 3:30 बजे उसे घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर जा रहे थे।

एसपी के मुताबिक, उसने भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर SDRF की टीम भी पहुंची। लगभग दो घंटे तलाश के बाद आरोपी का शव तालाब से बरामद किया गया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This