*ग्वालियर: दलित संगठनों के भारत बंद पर कड़ी सुरक्षा, कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील*

Must Read

दलित संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज ग्वालियर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के मद्देनज़र ग्वालियर में पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने जुलूस, रैलियों में हथियार और घातक वस्तुओं के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3 हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ग्वालियर शहर में 45 चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां आईजी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

आज दोपहर दलित संगठनों द्वारा रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की योजना है। इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में बदल दिया गया है, और आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और ORT टीम की तैनाती की गई है।

Latest News

मुंबई की धारावी बस्ती में BMC की टीम पर हमला:मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई 2 गाड़ियों में तोड़-फोड़; एक्शन पर 8 दिन की...

बृह्मनमुंबई नगर निगम  के अधिकारियों की एक टीम शनिवार सुबह धारावी पहुंची। यहां महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के अवैध हिस्से को...

More Articles Like This