KORBA: एक ही रात में 6 घरों के ताले टूटे, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

*पाली* – शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बने आवास गृह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात में 6 घरों के ताले टूटने से हड़कंप मच गया है। चोरी की इस बड़ी घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ MORE:ट्रेनी डॉक्टर ने मौत के दिन भी डायरी लिखी:एक पेज की फोटो पिता को भेजी, वह गायब; पूर्व प्रिंसिपल के फोन से कॉल डिटेल डिलीट

यह उल्लेखनीय है कि इस कॉलोनी में एक माह के भीतर यह दूसरी बार चोरी की घटना है। कुछ सप्ताह पहले भी चार घरों के ताले टूटे थे, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। रक्षाबंधन के अवसर पर कई अधिकारी कर्मचारी अपने घर गए हुए थे, और सुबह उन्हें घरों के ताले टूटने की सूचना मिली, जिससे वे तुरंत वापस लौटे।

चोरों ने क्या-क्या चुराया है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, कॉलोनीवासियों में इस घटना से आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की जांच जारी है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This